Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कैबिनेट ने बजट को दी मंजूरी, सीतारमण सुबह 11 बजे पेश करेंगी केंद्रीय बजट

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे रिकॉर्ड लगातार आठवां केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी

01 Feb 2025

कैबिनेट ने बजट को दी मंजूरी, सीतारमण सुबह 11 बजे पेश करेंगी केंद्रीय बजट

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे रिकॉर्ड लगातार आठवां केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बजट 2025-26 को अपनी मंजूरी दी। इससे पहले वित्तमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से केंद्रीय बजट पेश करने की मंजूरी ली। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने सीतारण को पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई।निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटे एक डिजिटल टैबलेट के जरिए कागज रहित बजट पेश करेंगी।

देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री सीतारमण ने जुलाई, 2019 में बजट ब्रीफकेस ले जाने की औपनिवेशिक परंपरा को तोड़ा था। उन्होंने केंद्रीय बजट के कागजात ले जाने के लिए पारंपरिक ‘बही-खाते’ का विकल्प चुना था।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने से पहले सीतारमण नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय के बाहर वित्त राज्‍यमंत्री पंकज चौधरी और अधिकारियों के साथ नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ‘क्रीम’ रंग की साड़ी पहनी हुई थी। बजट को डिजिटल प्रारूप में पेश करने के लिए उनके हाथ में ब्रीफकेस की जगह टैबलेट था। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय सुनहरे रंग के राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक लाल कवर के अंदर रखा गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कैबिनेट ने बजट को दी मंजूरी
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे रिकॉर्ड लगातार आठवां केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News